फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए की छापेमारी में कई स्कूल मिले फर्जी

Sun, 13 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सौ से अधिक स्कूल ऐसे हैं जो बिना मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं, कई की मान्यता की फाइलें लंबे समय से अटकी है लेकिन स्कूल प्रबंधन उन्हें पूरा करके मान्यता नहीं ले रहे हैं। अभिभावकों से मोटी फीस वसूल कर कमाई का जरिया बनाए हुए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अब ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



चंदौसी के छह स्कूलों में बीएसए ने छापेमारी की। जिसमें सिर्फ एक के पास मान्यता मिली। बीएसए ने गैर मान्यता वाले स्कूलों को फर्जी बताते हुए उन्हें बंद कराकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव शनिवार को पुलिस बल के साथ चंदौसी के आधा दर्जन स्कूलों में अचानक चेकिंग करने पहुंचे।


सबसे पहले एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पहुंचे। जहां मौके पर संचालिका मान्यता के अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सकी लेकिन शाम तक मान्यता की कार्रवाई पूरी कर ली। इसके बाद भारतीय कला निकेतन, संस्कार किंग्स किंगडम, कैब्रि पब्लिक स्कूल, एसएच इंटरनेशनल स्कूल आदि छह स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



बीएसए ने बताया कि एसएच इंटरनेशनल के पास तो मान्यता थी, शेष किसी भी स्कूल के पास मान्यता नहीं थी। साथ ही शिक्षा का अधिकार कानून के तहत 25 फीसदी गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का मानक भी किसी ने पूरा नहीं किया है।


इन सभी स्कूलों को छह महीने पहले ही नोटिस जारी करके अपनी मान्यता संबंधी अभिलेख पूरे करने को कहा गया था लेकिन विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों ने सुना नहीं। अब इन स्कूलों को बंद कराकर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें