फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए 24 घंटे में एक और विवाहिता को जलाया

Fri, 20 Jul 2018 01:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
Dowry Persecution
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ़ थाने के बहोरनपुर गांव में बुधवार को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई,  जिसकी गुरुवार की सुबह मौत हो गई है। मायके वालों ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप हैकि विवाहिता को केरोसिन डालकर आग लगाई गई है। पिछले 24 घंटे में दहेज हत्या का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन

      
बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम मझावली निवासी गुलशेर सैफी की पुत्री शमा (25) का निकाह 15 जून 2013 को कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरनपुर में नूर नबी के पुत्र जफर सैफी के साथ हुआ था। जफर की विधवा मां ने सहसपुर स्थित प्लाट बेचा था। विधवा के पास जमीन के 80 हजार रुपये बचे थे, जिसे जफर मांग रहा था।

इस कारण जफर का अपनी मां शफीकन से विवाद होता रहता था। बुधवार को जफर हुसैन ने अपनी मां शफीकन से रुपये मांगे, उसने रुपये नहीं दिए तो उसने अपनी मां के साथ मारपीट कर दी। शमा सास को बचाने आई तो जफर ने उसकी भी जमकर पिटाई की। ससुरालियों ने बताया कि इससे क्षुब्ध शमा ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। बमुश्किल ग्रामीणों की सहायता से उसे कमरे से बाहर निकाला गया। संयुक्त चिकित्सालय शाहबाद ले जाया गया। यहां से रेफर होने के बाद मुरादाबाद जिला चिकित्सालय ले गए। वहां गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


सूचना पर मायके वाले भी बहोरनपुर पहुंचे। ससुरालियों पर दहेज के लिए केरोसिन डालकर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी गमलेश्वर विल्टोरिया भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दोनों पक्षों में समझौता कराने का भी प्रयास किया गया, लेकिन मायके वाले नहीं माने। उनकी तहरीर पर पुलिस ने सास व पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें