पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र पर सौंपकर एफआइआर दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई गई है। थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी ग्रामीण सोमपाल पुत्र रामसरन ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह 21 अक्तूबर 21016 को दोपहर एक बजे करीब बाइक से ममेरे भाई नेमपाल व विमल पुत्रगण बाबूराम निवासी गांव भरथरा के साथ मऊ-कठैर से बहादुरनगर की ओर जा रहा था।
बहादुरनगर मैंथा फैक्ट्री के निकट अचानक कुछ लोगों ने लाठी मारकर बाइक गिरा दी। इसके तमंचे से धमकाकर बाइक व 50 हजार रुपये की नगदी लूटकर भाग गए। थानाध्यक्ष प्रवीन सोलंकी का कहना है कि ऐसी कोई तहरीर थाना पर नहीं दी है।