फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे अपने ही रंग में रंग ले सावरे...

Sun, 17 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरथलेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को एक शाम राधा-कृष्ण के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत गणेश वंदना से की गई। कोटपूर्वी मोहल्ले में स्थित मंदिर में बरेली से आए जुड़वा बंधु राम और श्याम ने भजनों की प्रस्तुति दी। काली कमली वाले मेरा यार है।
विज्ञापन



मुझे अपने ही रंग में रंग ले सावरे। आदि भजन सुनाए। जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भगवान की भक्ति में झूम उठे। कलाकारों ने राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की। शनिदेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान गोपेश शर्मा, एडवोकेट प्रदीप कुमार गुप्ता, राजीव शर्मा, महेंद्र मदान, पंडित चंद्रशेखर शर्मा, उमेंद्र गुप्ता तथा प्रवीन गुप्ता ने सहयोग दिया। योगेश मदान, विक्की मदान आदि ने राम और श्याम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें