फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, एक की मौत

Sun, 17 Jan 2016 12:14 AM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर में शनिवार की देर शाम पुराने गन्ना सेंटर के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई, जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फत्तेपुर निवासी 40 वर्षीय दिनेेश मिश्रा और खानपुर निवासी 23 वर्षीय कमलेश कुमार शनिवार की देर शाम को बाइक से मैगलगंज की ओर जा रहे थे। रास्ते में पुराने गन्ना सेंटर के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक जा घुसी, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दिनेश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल कमलेश कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक दिनेश बिजली विभाग में संविदाकर्मी था। जबकि कमलेश दिहाड़ी मजदूर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें