फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहजोई में मिले दो नवजात के शव, भीड़ जुटी

Wed, 21 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में दो नवजात शिशुओं के शव कपड़े में लिपटे मिले। एक शव चितौरा रोड स्थित टीएफ के निकट तो दूसरा नाली में पड़ा मिला। जानकारी के बाद मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने शवों को जमीन में दफना दिया है।
विज्ञापन



सोमवार की शाम सात बजे करीब नगर के चितौरा रोड स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के निकट कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान पास में ही एक कपड़े की पोटली पड़ी देखी। उसे खोला तो नवजात का शव था। बच्चों ने पूरी बात मोहल्ले वालों को बताई। मोहल्ले वालों ने मौके पर पहुंचकर शव को जमीन में दफना दिया।

इसी प्रकार मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे चितौरा रोड पर जब पालिका का सफाईकर्मी नाली की सफाई कर रहा था। तब सफाई करते समय नाली में कपड़े में लिपटा एक और नवजात बच्चे का शव दिखाई। इस बार भी मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए और शव को दफनाया। संभल रोड निवासी गोविंद वार्ष्णेय का कहना था कि आए दिन नवजात के शव संभल रोड रेलवे क्रासिंग के निकट मिलते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें