देहपा गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक बड़ा आयोजन हुआ। जिले भर के दिग्गज नेताओं की भागीदारी रही। भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ संसदीय क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर हिंदुओं की आस्था का सवाल है। भाजपा राममंदिर बनाने के लिए संकल्प ले चुकी है।
भाजपा नेता अवधेश यादव ने मास्टर हरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, सांसद सत्यपाल सिंह सैनी, पूर्व विधायक ठाकुर सतेंद्र सिंह, गुलफाम सिंह यादव, गुलाब देवी, महेश चंद्र गुप्ता, मनफूल सिंह दिवाकर, राजीव लोचन शर्मा, रामौतार शर्मा, चौधरी नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, डा. तेजपाल सिंह सैनी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अध्यक्षता चौधरी मास्टर हरपाल सिंह व संचालन रूपेश सर्राफ ने किया। सत्यप्रकाश यादव, सरनवीर सिंह, पंकज गुप्ता, राजबहादुर सिंह, सुरेश अटल, योगेंद्र गुप्ता उर्फ नेता, राजबहादुर सैनी, सुनीत टंडन, महेंद्र सिंह सैनी, चौधरी संजीव सिंह, सौरभ त्यागी, हीरालाल जाटव, नंद किशोर शर्मा, इमरान तुर्की की संभल से भागीदारी रही।
बहजोई से राजेश शंकर राजू, मंजू दिलेर, निर्भय यादव, चंद्रसेन राना, असमोली से महेंद्र सैनी, रामवीर त्यागी, सौरभ त्यागी, जयप्रकाश प्रजापति, ओमपाल गुर्जर, किशोरी पाल, हंसराज सिंह यादव, वीरेंद्र यादव गुन्नौर से लालाराम दिवाकर, पप्पू यादव, चंदौसी से दिनेश अग्रवाल, आमोद वार्ष्णेय, मोरमुकुट, डा. अमित, राजकुमार ठाकरे, विशाल चौहान, नरौली से माधवेंद्र राघव आदि ने भाग लिया। मंडल अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा ने पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया।