फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ के सिर में बट मारकर जेवर लूटे

Sat, 26 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर में बाइक सवार बदमाशों ने  ढाली बाजार में  दिनदहाड़े  दुकान में घुसकर सर्राफ के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया । 112 ग्राम सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। सरेआम हुई लूट की घटना से आक्रोशित व्यापारी कार्रवाई की मांग  को लेकर बाजार बंद करके थाने पर एकत्र हो गए । सर्राफ ने एक महिला सहित तीन लोगों  के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी मनोज वर्मा की ढाली बाजार पर सर्राफ की दुकान है। शुक्रवार को  दिन में  करीब साढ़े 12 बजे मंडी धनौरा निवासी एक महिला दुकान पर आई तथा दुकानदार से पहले चांदी के जेवर दिखाने को कहा।  उसके बाद सोने के जेवर देखने शुरू कर दिए। महिला इस दौरान मोबाइल पर बात करती रहीं। करीब ढाई बजे बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर  आए और सर्राफ के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।


विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफ के हाथ की उंगली मोड़ दी। बदमाश महिला  को दिखाने का निकाले  सोने के जेवर लेकर भागने लगे। शोर मचाने पर आसपास के व्यापारियों को  अपनी  देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग  निकले। घायल सर्राफ को सीएचसी स्याऊ लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। सर्राफ ने बताया कि मंडी धनौरा निवासी उक्त महिला पहले से दुकान  पर आती रहीं है।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व भी वह जेवर ले गई थी। महिला  पर पहले  के रुपये उधार हैं। फोन पर रुपये का तकादा किया गया था। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें