पंडित हनुमान सिंह मैदान पर रविवार को ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डा. पूनम चौधरी और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने फीता काटकर किया। बरेली और मुुरादाबाद के बीच हुए रोमांचक मैच में मुरादाबाद ने शानदार जीत दर्ज की।
ऑल इंडिया आमंत्रण चैलेंज कप के उपलक्ष्य में रविवार को टीएमयू मुरादाबाद और बरेली स्टेडियम के बीच पहला मैच खेला गया। 30 ओवर के मैच में टीएमयू मुरादाबाद ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में 183 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बरेली स्टेडियम की टीम 179 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
बाकर जैदी को मैन आफ द मैच देकर टूर्नामेंट अध्यक्ष सुशील लच्छी ने सम्मानित किया। पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एमसीसी के पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी नीरज अग्रवाल, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन मौजूद रहे।
अधिशासी अधिकारी एसके गौतम, अंपायर फुरकान, आफताब अहमद, रेफरी के रूप में अनिल कपूर, कोच राजेश शर्मा, कमेंट्रेटर शरद शर्मा, अमित, प्रभात कृष्णा, रूपेश, संजय, अर्पित अग्रवाल, सुमित वार्ष्णेय, राजू बनर्जी, कुश रावत, अन्नू, फरहाद खान, राजा, बॉबी, अजब सिंह, मुकेश, आरिफ सैफी, जागेश, खुशनूर, जावेद, टोनी, गौरव, सद्दाम मौजूद रहे।