फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले की शिकायत करने के बहाने दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कराया

Wed, 25 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुन्नौर थाने के एक गांव की सोलह साल की किशोरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपने सौतेले पिता के साथ ही पहुंची और वहां पहुंचते ही साथ गए पिता पर ही सालभर से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर गुन्नौर कोतवाली भेज दिया। जहां किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

बीस साल पहले कैंसर पीड़ित पत्नी की मौत के बाद गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव निवासी पचास वर्षीय रिक्शा चालक ने अपने घर  को फिर से बसाने के लिए दूसरी शादी की। इस दौरान उसकी पत्नी के साथ दो बेटियां भी साथ आईं थी। इनमें एक 15 वर्ष और दूसरी आठ साल की है। बाद में दूसरी पत्नी से छह साल एक बेटा हुआ। बताते हैं कि 27 मार्च-2015 को भागे प्रेमी युगल को घर में रखने के आरोप में पुलिस ने दूसरी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


किशोरी ने पुलिस के सामने इस महिला पर अपने परिचित युवक से जबरन अपने घर में दुष्कर्म कराने का आरोप लगा दिया था। इससे वह वह अभी भी बदायूं जेल में बंद है। बताते है कि सोमवार को रिक्शा चालक अपनी पत्नी से मिलाई करने के लिए बदायूं जा रहा था, साथ में सौतेली बेटी को भी ले जा रहा था। रास्ते में सौतेली बेटी ने कहाकि उसे एक युवक परेशान करता है, एसपी कार्यालय चलो, वहां उस युवक की शिकायत करेंगे। 

रिक्शा चालक उसे लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गया, लेकिन वहां पहुंचते ही युवती बदल गई और साथ आए सौतेले पिता पर ही सालभर से शस्त्रों से डरा धमकाकर लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाने लगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर गुन्नौर कोतवाली भेज दिया। इधर आरोपी ने बतायाकि सौतेली बेटी के आरोप निराधार है, वह पहले भी दो बार भाग चुकी है, लेकिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर उसे पकड़वा लिया।
विज्ञापन


अब वह फिर एक युवक के साथ रहना चाहती है, जिसका उसने विरोध किया तो उस पर आरोप लगा दिए। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ उसकी ही सौतेली बेटी की तहरीर पर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें