फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जलकर मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की जलकर मौत, ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन

संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव कब्जे में लिया। जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र गांव फत्तेहपुर उत्तमा में गुरुवार को रजनी (20वर्ष) पत्नी नरेश कुमार की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और इसकी सूचना मृतका के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुरादाबाद के कोतवाली बिलारी अंतर्गत मोहल्ला हर्षनगर के रमेश ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी गत वर्ष की 20 फरवरी को की थी। हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था, लेकिन कुछ समय से बेटी का पति और ससुराल वाले दहेज में बाइक लाने की मांग कर रहे थे। इसका विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। पीड़ित पिता ने बताया कि 5 मार्च को बाइक मांगने को लेकर बेटी के पति ने मारपीट की थी। मारपीट की जानकारी हुई तो अपनी बेटी को बुलाकर ले गए थे। गुरुवार की सुबह आरोपी पति बिलारी आ गया और गलती मानते हुए साथ ले जाने की बात कही। जिस पर सभी परिजनों ने सहमति जताई और भेज दिया, लेकिन घर लाते ही जलाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें