फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं से भरी कैंटर गाड़ी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पुलिस ने कैंटर गाड़ी का पीछा कर गोवंशीय पशुओं से भरी एक टाटा कैंटर गाड़ी पकड़ी। जबकि चालक व परिचालक मौके से भाग गए। मामला बहजोई-चंदौसी के बीच गांव अचलपुर की पुलिया के निकट का है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात पुलिस ने पीछा कर मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव अचलपुर की पुलिया के निकट एक टाटा कैंटर गाड़ी को पकड़ा। तब तक चालक व परिचालक फरार हो गए।
पुलिस ने देखा कि टाटा कैंटर गाड़ी में 10 गोवंशीय पशु बुरी तरह से बंधे हुए थे। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि बंधे हुए गोवंशीय पशुओं को रस्सियों से आजाद कराकर गौशाला भेजा गया है। कैंटर गाड़ी थाने लाई गई है। पूरे मामले में कैंटर गाड़ी चालक समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें