फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुन्नौर पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर बरामद कीं 17 बाइकें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। गुन्नौर पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 17 बाइक और एक चाकू बरामद किया है। सोमवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि चेकिंग के दौरान गुन्नौर पुलिस ने बैरपुर चौकी के सामने तीन संदिग्ध बाइक सवारों को रोका।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर तीनों बाइक सवार सकपका गए। कागजात मांगने पर तीनों बाइक सवार कागजात नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने तीनों बाइक सवारों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
एसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपने नाम अफसर अली निवासी मोहल्ला धोबाई थाना सहसवान, जुम्मी निवासी गांव दहगवां थाना जरीफनगर जिला बदायूं और राजू निवासी गांव घोसली मोहकम थाना गुन्नौर जिला संभल बताए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने बताया कि आस-पास के थाना क्षेत्र समेत मुरादाबाद, नोएडा व दिल्ली आदि शहरों में सिनेमा हाल, मॉल, अस्पताल, बैंक आदि स्थानों से बाइक चोरी कर नंबर बदलकर व फर्जी कागजात तैयार कर बेच देते हैं।
आरोपियों की निशानदेही पर बैरपुर के बंद पड़े ईंट भट्ठे की झाड़ियों से 14 बाइकें बरामद की गईं हैं। पुलिस टीम में एसएसआई ब्रजपाल सिंह, दलवीर सिंह, सुल्तान सिंह, कांस्टेबिल नवनीत कुमार, कुलदीप सिंह, मोहम्मद सादिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें