फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा के घर पर ही बस की सीट को लेकर भिड़े बराती, जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बराती दूल्हा के द्वार पर ही आपस में भिड़ गए। झगड़ा बस की सीट पर बैठने को लेकर शुरू हुआ। बस में शुरू हुई मारपीट को देखकर अन्य बरातियों में भगदड़ मच गई। विवाद की सूचना पर पहुंचे दूल्हा के परिजनों ने बमुश्किल झगड़ा शांत कराया। इसमें एक व्यक्ति को सिर में चोट आई है। थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण करा रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार की रात को थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव फैजपुर में बराती आपस में भिड़ गए। गाली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। दरअसल गांव के एक युवक की बरात बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव जा रही थी। सभी बरातियों ने बस में अपनी जगह ग्रहण कर ली। इसी दौरान हरिओम के भतीजे देवेंद्र को गांव का भूदेव सीट से उठाने लगा। इसका युवक ने विरोध किया। दोनों में कहासुनी होने लगी।
हरिओम ने समझाने का प्रयास किया तो गाली गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इससे बस में अफरा तफरी का माहौल हो गया। दूल्हा के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे आनन फानन में मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कराया।
विज्ञापन

इस मारपीट में हरिओम के सिर में चोट आई है। घायलावस्था में थाने पहुंचे हरिओम ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण करा। दोनों पक्षों के खिलाफ एनसीआर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें