फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

656 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में कैद

Sun, 18 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को हुए मतदान में रजपुरा विकास खंड में 63.79 प्रतिशत व जुनावई विकास क्षेत्र में 62.98 फीसदी मतदान हुआ। दोनों क्षेत्र में 62.61 फीसदी मतदान हुआ। इसके साथ ही कुल 656 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए बताया कि जुनावई विकास खंड में कुल 112492 मतदाताओं में से 70853 मतदाताओं ने मतदान किया। जो कुल मतदान का 62.98 प्रतिशत है।


वहीं रजपुरा विकास खंड में 129314 कुल मतदाता है, जिसमें से 80560 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 63.79 प्रतिशत है। रजपुरा में 35893 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन



इसके साथ ही दोनों रजपुरा विकास क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत के 297 व जिला पंचायत के 44 तथा जुनावई ब्लाक के क्षेत्र पंचायत के 270 व जिला पंचायत सदस्य पद के 45 कुल 656 मतदाताओं के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया। मतपेटिकाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में निर्धारित स्ट्रांग रूम में जमा कर दी गई हैं। मतगणना एक नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें