फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने बैठक में कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने बैठक में कार्यवाही की मांग की
विज्ञापन

बहजोई। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष धीरज पाल यादव ने कहा कि 23 जनवरी 2019 को विकासखंड जुनावई में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा सफाई कर्मचारी के साथ अभद्रता की गई थी। संगठन की ओर से जिला पंचायत राज अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की थी, लेकिन अभी तक ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीड़ित सफाई कर्मचारी को लगातार धमकाया जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि समय रहते ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है तो संगठन कार्य बहिष्कार कर आंदोलन की राह पकड़ेगा। बैठक में नरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, बृजेश कुमार, सत्यप्रकाश रंजीत वाल्मीकि, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें