फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद पर कब्जे को लेकर दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक मस्जिद पर कब्जे को लेकर दो गुटों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र की चौकी के रायसत्ती के मोहल्ला तिमरदास सराय में नाजिम और दबीर गुट के लोग एक मस्जिद पर कब्जे को लेकर आमने-सामने आ गए।
काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी हुई और दोनों ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडों के साथ मारपीट करने लगे। जिसमें कई लोगों के मामूली चोटें आईं। जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पर पहुंची नखासा पुलिस ने दोनों गुटों के चार-चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें