फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटी रिफाइनरी कर्मचारी से कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटी रिफाइनरी कर्मचारी से कार
विज्ञापन

मतलौडा। बोहली टाउनशिप रिफायनरी से कार में होटल से खाना लेने जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर कार लूट ली। कार में पर्स में रखे तीन हजार और जरूरी कागजात भी थे। रिफाइनरी कर्मचारी प्रवीण कुमार के बयान पर पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार की रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी आई 20 कार में होटल ड्रीमलैंड से खाना लेने जा रहा था। रास्ते में किसान धर्म कांटे के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसके आगे बाइक अड़ा कर उसकी कार को रूकवाया और उसके साथ मारपीट की। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कार से बाहर निकाला और उसकी कार व अपनी बाइक लेकर फरार हो गए। उनकी कार में रखे पर्स में तीन हजार रुपये नकद, दो एटीएम, बैंक खातों की पासबुक, मोबाइल व कई जरूरी कागजात थे जो कार में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें