फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को थाने में बितानी पड़ गई रात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नरौली की साप्ताहिक बाजार से कुछ ग्रामीणो ने एक महिला को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़कर नरौली चौकी पुलिस को सौंप दिया। बिना किसी महिला पुलिस कर्मी के देर शाम तक महिला चौकी में बैठी रही। बाद में उसे थाने जाया गया। हालांकि रविवार को उसके परिजनों के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली में शनिवार की साप्ताहिक बाजार में उस समय उथल पुथल मच गई। जब कुछ लोगों ने एक महिला को बाजार के किसी ग्रामीण का मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने ही उसकी तलाशी ली और लेकिन उसके मोबाइल बरामद नहीं हुआ। तो भी उसे पकड़कर ग्रामीण नरौली चौकी ले गए और पुलिस को सौंप दिया। महिला ने बताया कि वह चंदौसी अपनी दवाई लेने आई थी। दवा लेने के बाद किसी काम से वह नरौली बाजार आई, जहां अचानक ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया। जबरन बाइक पर बैठाकर चौकी नरोली ले आए।
विज्ञापन

महिला का आरोप था कि कोई महिला कांस्टेबल नहीं थी, देर रात बनियाठेर थाने से महिला कांस्टेबल उसे थाने ले आई। रविवार को थानाध्यक्ष बनियाठेर संजय कुमार सिंह ने उसके पति से बात कर उसे बुलाया। महिला को उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें