फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर थाना क्षेत्र के सराय सिकंदर के पास किसी अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस उसे उठाकर राजकीय चिकित्सालय लाई लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बलकरनपुर गांव निवासी ओम सिंह (35) पुत्र चंद्रभान सिंह शनिवार को अपनी बहन को पहुंचाने के लिए मोहम्मदपुर टांडा गया था। वहां शाम करीब पांच बजे बाइक से वापस लौट रहा था।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के सराय सिकंदर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर कुछ लोगों का कहना था कि एक तेज रफ्तार ट्रक उसे टक्कर मारकर भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों ने यूपी-100 पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने उसे तत्काल उठाकर राजकीय चिकित्सालय चंदौसी पहुंचाया लेकिन यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। मृतक के मोबाइल फोन से ही परिजनों को सूचना दी गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें