फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल ठीक करने गए लाइनमैन से अभद्रता, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। विद्युत पोल ठीक करने गए लाइनमैन से अभद्रता का मामला सामने आया है। एसडीओ से भी फोन पर कहासुनी की गई। एसडीओ की ओर से पूरे मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। मामला रेलवे स्टेशन रोड स्थित डीएम आवास के निकट का है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नगर में रेलवे स्टेशन रोड पर डीएम आवास के निकट विद्युत लाइनमैन जैनुल हाइटेंशन लाइन का झुका हुआ पोल ठीक करने गया था। किसी बात को लेकर वहां मौजूद एक व्यक्ति से उसकी कहा सुनी हो गई। मामला बढ़ा तो लाइनमैन के हाथ पांव फूल गए।
लाइनमैन ने एसडीओ पंकज कुमार को फोन पर मामले की पूरी जानकारी दी। इस बीच मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। एसडीओ ने बताया कि लाइनमैन के फोन से कहासुनी करने वाले से बातचीत की तो वह बातचीत में अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन

पूरे मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है। इस बीच विद्युत पोल ठीक करने का कार्य प्रभावित रहा। इसके चलते विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ब्रेक डाउन से नौ घंटे फेल रही बिजली आपूर्ति
बहजोई। पुरा-बहजोई के बीच 33 केबीए की विद्युत लाइन में ब्रेक डाउन होने से नगर की बिजली आपूर्ति करीब नौ घंटे ठप्प रही। शनिवार को तड़के सुबह तीन बजे करीब अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सुबह जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो दिन निकलते ही लोगों ने बिजली अधिकारियों से संपर्क साधा तो सामने आया कि पुरा-बहजोई के बीच ब्रेक डाउन होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है। अवर अभियंता राम कुंवर ने बताया कि पुरा-बहजोई के बीच फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति ठप रही लेकिन दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें