फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े पांच सौ ग्राम चरस के साथ एक दबोचा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला बदायूूूूं दरवाजा के नजदीक से एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से करीब साढ़े पांच सौ ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी किसी कोबेचने की फिराक में था। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार की रात को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला महमूद की सराय निवासी युवक अजीम उर्फ मतिया किसी को चरस बेचने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। युवक की तलाशी लेने पर साढ़े पांच सौ ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह किसी को चरस बेचने के लिए खड़ा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें