फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरियों के नाम और पतों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पड़ोसी जनपद अमरोहा में एनआईए का छापा पड़ने के बाद संभल में सतर्कता बढ़ गई। अब उन लोगों का सत्यापन कराया जाएगा जो दूसरे प्रदेशों से आकर संभल जिले में नौकरी कर रहे हैं या फिर किसी व्यवसाय में सक्रिय हैं। विदेशी नागरिकों और जम्मू-कश्मीर के नाम पतों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2015 में संभल का नाम अलकायदा जैसे बड़े आतंकी संगठन से जुड़ा था। संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में दो लोग पकड़े गए थे। उसके बाद से ही संभल देश की सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर रहा है। अमरोहा में एनआईए के छापे के बाद संभल जिले में पुलिस और प्रशासन ने एहतियाती तौर पर सतर्कता बढ़ा दी है। क्योंकि आईएस के माड्यूल अमरोहा में होने का खुलासा हो चुका है। अतीत की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी लगातार सतर्क हैं।
अतीत के रिकार्ड को खंगाले जाने की खबर है। आतंकियों के नेटवर्क से जुड़े लोगों और उनके मददगारों को चिह्नित करने की भी कवायद है लेकिन अभी कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ कहने के लिए तैयार नहीं हैं। क्योंकि छानबीन अभी प्रक्रिया में ही है। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद से जब पूछा गया तो उनका कहना है कि अतीत को देखते हुए संभल की संवेदनशीलता से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एहतियाती सतर्कता के साथ-साथ दूसरे राज्यों से आए लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेजों को सत्यापन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। अपने-अपने थाना क्षेत्र में सत्यापन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए एक-एक रजिस्टर बनाने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। इसी रजिस्टर में नियमित रूप से सत्यापन के ब्योरे को दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में बिना किसी वैध तरीके के धनाड्य हुए लोगों के बारे में निगरानी के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें