फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कुचल कर चार वर्ष के मासूम बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा चौकी क्षेत्र के चिरौली भगवंतपुर गांव में शुक्रवार को शाम तीन बजे कार से कुचलकर चार वर्ष के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ही बच्चे को अपनी कार से निजी चिकित्सक के पास ले गया। जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद चालक मौके से अपनी कार लेकर भाग गया। अब परिजन कार चालक को तलाश रहे हैं। घटना की सूचना पर पवांसा चौकी की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कार चालक न तो पकड़ा गया है और न ही तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पवांसा चौकी क्षेत्र के चिरौली भगवंतपुर गांव के निवासी सतेंद्र का चार वर्षीय पुत्र कार्तिक अपने घर के बाहर बैठा था। तभी गांव में तेज गति से आई कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर चालक ने कार को रोका और कार के अगले हिस्से में फंसे बच्चे को निकाला। गंभीर रूप से घायल बच्चे को कार चालक और अन्य ग्रामीण निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे को मृत घोषित होने के बाद कार चालक मौके से भाग हो गया है। बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पवांसा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें