फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। रेलवे फाटक पर गुजरती ट्रेन के दौरान जमीन पर गिरे चश्मे को उठा रहा युवक अचानक ट्रेन की अंतिम डिब्बे की चपेट में आ गया। जिसके सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहजहानाबाद के रामकुंवर (45) पुत्र गंगाराम शनिवार को गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठरी में होली मिलने के लिए गए थे। जहां से वह अपने घर वापस लौट रहे थे कि देर शाम वह कस्बा बबराला की रेलवे फाटक से गुजरने ही वाले थे कि अचानक ट्रेन आ गई। जिससे बचने के प्रयास में उनका चश्मा नीचे गिर गया।
इस दौरान वह काफी देर तक इंतजार करने लगे और ट्रेन से बचते बचते नीचे गिरे चश्मे को उठाने का प्रयास किया था कि वह अचानक अंतिम डिब्बे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें