पुलिस ने गुरुवार की रात हत्या करने की नीयत से जा रहे चार लोगों को पकड़ लिया। इस दौरान उनके पास से चार देशी राइफल और नौ जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जांच के दौरान टीम पर फायरिंग भी की। बाद में पुलिस चारों को जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजवीरसिंह यादव के अनुसार वे फोर्स के साथ जुनावई पतरिया रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे मार्शल कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने के लिए हाथ दिया।
इस गाड़ी सवार कुछ लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बाद में गाड़ी का पीछा कर उसे रोक कर सोमवीर निवासी गांव मिर्जापुर, प्रेमपाल, रामरतन और रामेश्वर को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने चार देशी रायफल सहित कुल नौ जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा कर रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सोमवीर से गांव मिर्जापुर निवासी चन्द्रपाल से गुरुवार को किसी बात पर लेकर झगड़ा हो गया था। इससे गुस्साऐ सोमवीर अपने तीन रिश्तेदारों को मार्शल में लेकर चन्द्रपाल की हत्या करने जा रहे था। लेकिन पुलिस के आगे सब मामला फेल हो गया।
प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए चार लोगों के पास चार देशी रायफल बरामद और कारतूस बरामद किए गए हैं, जो गांव के ही एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहे थे। उनको गिरफ्तार कर जले भेज दिया है।