फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर दिन दहाड़े हमले के मामले में पुलिस के हाथ तीन दिन बाद भी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के सबसे व्यस्त इलाके में दिन दहाड़े महिला पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस अभी भी अंधेरे में ही तीर चला रही है। कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं आ रहा है। पुलिस के आला अधिकारी मॉनिटरिंग तो कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस की टीम के साथ एसओजी टीम भी लगी हुई है। पुलिस को बस इंतजार है किसी ऐसे सुराग की, जिससे आरोपी तक पहुंचा जा सके। हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसी क्रम में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का भी प्रयास किया जा रहा है। अभी तक खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कहीं नजर नहीं आया। वहीं दूसरी ओर महिला की हालत में काफी सुधार है। उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी अनिल टंडन की पत्नी वंदना टंडन पर किसी अंजान शख्स ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हमला उस समय हुआ जब वह घर पर अकेली थी। बच्चे अपने काम से कहीं गए हुए थे। उनके पति भी अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया।
महिला ने दरवाजा खोला तो अंजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। महिला ने बचाव की पूरी कोशिश की इसका सबूत उनके हाथ पर लगे चाकू के निशान बता रहे हैं। जिस समय आरोपी ने हमला किया होगा तो महिला ने साहस दिखाते हुए चाकू पकड़ लिया, जिससे उनकी हथेली कट गई। आरोपी के साथ किया गया संघर्ष ही महिला की जान बचा गया।
विज्ञापन

यदि महिला ने संघर्ष नहीं किया होता तो जान जा सकती थी। पुलिस की पड़ताल सभी बिंदुओं पर चल रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की पड़ताल सभी बिंदुओं पर चल रही है। आरोपी कितना भी शातिर हो पकड़ा ही जाएगा।

रविवार की देर रात संदिग्ध व्यक्ति घूमने का मचा शोर
संभल। रविवार की रात आठ बजे करीब मोहल्ला कोटपूर्वी में संदिग्ध व्यक्ति के घूमने का शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर लेपर्ड पुलिस पहुंची लेकिन कोई मिला नहीं।
पुलिस लौट गई। रविवार की ही रात 11 बजे लक्की जूता कारोबारी के मकान पर किसी व्यक्ति के बैठे होने का शोर मचा। कारोबारी का दावा है कि रात को छत पर कोई बैठा था। आहट होने पर जब छत पर पहुंचे तो एक व्यक्ति कूद कर भाग गया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने जांच पड़ताल की लेकिन को महत्वपूर्ण बात सामने नहीं आई। जिससे आरोपी की तलाश आसान हो जाती।

अफवाह न फैलाए और न फैलाने दें
संभल। पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज का कहना है कि महिला पर हमला करने वाला आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। अपराधी कितना भी शातिर हो पुलिस से नहीं बच सकता। लेकिन ऐसे समय में कोई भी अफवाह न फैलाए और न किसी को फैलाने दें। इससे डर का माहौल बनेगा। इसलिए सतर्कता बरतें और पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें