संभल। जिला अस्पताल में दवा लेने आए एक मरीज का मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक किशोर को शोर मचने के बाद लोगों ने पकड़ लिया और मौके पर मौजूद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की। जिससे अस्पताल में काफी भीड़ एकत्रित हो गई। हालांकि किशोर पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों को चकमा देकर भाग गया।
गुरुवार की दोपहर को क्षेत्र के एक गांव का एक युवक जिला अस्पताल में दवा लेने आया। जहां एक किशोर उनकी जेब से मोबाइल लेकर भागने लगा। तभी युवक ने शोर मचा दिया। जिसके बाद अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी करके भाग रहे किशोर को पकड़ लिया।
जिसकी जमकर पिटाई की। इतने में कुछ लोगों ने किशोर को पीटने से बचा लिया और पुलिस को सूचना देने की बात कही। लोग आपस में बातचीत कर रहे थे कि किशोर सभी को चकमा देकर फरार हो गया।
इससे पूर्व जिला अस्पताल में मोबाइल चोरी होने की वारदात बढ़ती जा रही है। इससे पूर्व अस्पताल की स्टॉफ नर्स का भी मोबाइल चोरी हुआ था। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है।