फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर कोतवाली के एक मोहल्ला में किराये पर रही महिला के प्रेमी युवक ने उसकी वीडियो क्लिपिंग तैयार कर ली और फिर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर बुधवार को उसने आत्मदाह कर अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने किसी तरह उसे बचा लिया और अस्पताल लाए, जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

जनपद मुरादाबाद के एक कस्बा निवासी महिला काफी समय से चंदौसी में किराये के मकान में रह रही है। महिला के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद महिला को मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रेमी युवक व महिला दोनों ही अपंजीकृत चिकित्सक हैं। अलग-अलग क्लीनिक चलाते हैं। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए।
महिला का आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो क्लिप बना ली। अब जिसे दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा है। करीब एक माह से दोनों में अनबन चल रही थी। युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने बुधवार की शाम घर में रखे पूजा के घी को अपने ऊपर डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन

जब शोर हुआ तो पड़ोस की महिला ने देखा और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल लाई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।
चिकित्सक विपिन कुमार सागर ने बताया कि महिला करीब चालीस प्रतिशत झुलसी हुई है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने बताया कि महिला ने आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की है। फिलहाल महिला को मुरादाबाद रेफर किया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें