फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश के चलते महिला फंदे पर झूली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक मौलागढ़ में महिला शुक्रवार को गृहक्लेश के चलते सुबह फंदे पर झूल गई। महिला की मौत से मायके वालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव मिलक मौलागढ़ निवासी पप्पू की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी पहली पत्नी से एक पुत्र भी है। पहली पत्नी की मौत के बाद पप्पू की दूसरी शादी एक वर्ष पूर्व मुरादाबाद निवासी अनीता (25) से हुई थी।
बताते हैं कि अनीता की भी यह दूसरी शादी थी। गुरुवार की रात अनीता की अपनी ननद से खाने पीने को लेकर अनबन हो गई। अनीता के जेठ खेमकरन से दोनों को समझाकर शांत करा दिया। खेमकरन ने रात में अपने भाई पप्पू को अलग कमरे में सुलाया और स्वयं कमरे के सामने कुछ दूरी पर चारपाई डालकर सो गया। शुक्रवार की सुबह छह बजे अनीता उठकर शौच के लिए गई।
विज्ञापन

इसके बाद आकर दोबारा सो गई। पप्पू की पहली पत्नी का पुत्र अनीता से मम्मी ही कहता था। वह परीक्षा देने जाने से पूर्व मां के पास पैसे लेने गया। कमरे में जाकर उसकी चीख निकल गई और वह बाहर की ओर भागा।
अंदर कमरे में अनीता अपने दुपट्टे का फंदा गले में डाल कर झूल गई थी। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। सुबह नौ बजे सूचना मिलने पर मुरादाबाद से मृतका की मां आशा व बड़ा भाई मनोज भी आ गए। उसने पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई मनोज ने बहन के ससुराल वालों पर दहेज के कारण हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, हालांकि अन्य परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे थे। ना ही कोई तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें