फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के रुपये मांगने दिल्ली गया युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र मढ़ावली गांव में दो महीने पहले एक युवक दिल्ली में काम करने गया लेकिन लापता हो गया। परिजनों ने साथ गए दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर युवक को गायब करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के मढ़ावली निवासी महेंद्र सिंह ने धनारी थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका 19 वर्षीय बेटे चंद्रपाल ने दिल्ली में रहकर गांव के लोगों के पास 15 महीने काम किया।
विज्ञापन

मजदूरी मांगी तो कहा कि एक साथ दे देंगे। इसी बीच दो दिन के लिए चंद्रपाल घर चला आया। दो दिन बाद फिर उन्हीं लोगों के साथ काम करने के लिए दिल्ली चला गया। अब बेटी की शादी है, इसलिए चंद्रपाल कुछ दिन पहले घर आया था।
बहन की शादी के लिए मजदूरी लेने के लिए फिर दो महीने पहले दिल्ली गया। उसके बाद चंद्रपाल का कोई पता नहीं चला है। आरोप है कि गांव के ही लोगों ने उसके बेटे को गायब कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें