फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी और धनारी में वाहन दुर्घटनाओं में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/धनारी। होली के मौके पर चंदौसी में सत्तर वर्षीय वृद्ध को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धनारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र के आर्थल के गांव के पास एक ट्रैक्टर का सतुंलन बिगड़ने से पलट गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक युवक की मौत हो गई। जिससे घरों पर होली की खुशियां गम में तब्दील हो गई। बदायूं जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के बरा सिरसा निवासी रामौतार यादव (70) पुत्र होती लाल पिछले कई सालों से चंदौसी के पथरा मोड़ पर घर बनाकर रह रहें हैं।
बताते हैं कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने घर के सामने बदायूं रोड पर खड़े हो गए। तभी चंदौसी में अपने साल के निकाह की तारीख तय कराकर वापस पत्नी व बेटे के साथ कार से नगर आंवला (बरेली) लौट रहे सलमान की कार ने रामौतार यादव को टक्कर मार दी। जिससे रामौतार की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग दौड़े, उन्होंने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। वहीं, रामौतार को राजकीय चिकित्सालय लाए, लेकिन यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। होली की खुशियों में डूबे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इधर, रजपुराथाना क्षेत्र केे हिरौनी निवासी पुष्पेंद्र सिंह (17) पुत्र मोहर सिंह मंगलवार की देर रात को अपनी ननिहाल रजपुरा थानाक्षेत्र के सेतुआ से ट्राली लेने जा रहा था। ट्रैक्टर लेकर धनारी थाना क्षेत्र के आर्थल गांव के पास एक तिराहे पर पहुंची ही थी, कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर धनारी भिरावटी रोड के किनारे खाईं में गिरकर पलट गया। चालक पुष्पेंद्र सिंह दब गया।
घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक चालक के परिजनों को सूचना दी। मृतक चालक के परिजनों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा करके चालक को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी। धनारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जहां मृतक के परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। घटना स्थल से मृतक के गांव की दूरी एक किलोमीटर है। मृतक अविवाहित है। घर में होलिकोत्सव की खुशिया मातम में बदल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें