फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने छापेमारी कर कालाबाजारी को रखा तीन ड्रम केरोसिन पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी/चंदौसी। उप जिलाधिकारी गुन्नौर ओमवीर सिंह ने गुरुवार को एक घर में छापेमारी करके काला बाजारी करने के लिए रखा गया तीन ड्रम केरोसिन पकड़ लिया। गृह स्वामी को भी कब्जे में ले लिया। पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर केरोसिन को कब्जे में लिया। कोतवाली पुलिस में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी गुन्नौर ओमवीर सिंह को सूचना मिली कि भकरौली गांव का नरेश कुमार राशन डीलरों से कंट्रोल रेट का केरोसिन खरीदकर उसे महंगे दामों पर गांवों में बेच रहा है। केरोसिन का अनाधिकृत रूप से अपने घर पर भंडारण भी कर रहा है। सूचना पर तत्काल ही कार्रवाई करते उप जिलाधिकारी ने कोतवाली पुलिस के साथ भकरौली में गुरुवार को अपराह्न करीब तीन बजे नरेश कुमार के घर पर छापा मार दिया।
यहां पर तीन ड्रमों में करीब नौ लीटर केरोसिन बरामद हुआ। गृह स्वामी को पु लिस ने तत्काल ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेश लंबे समय से केरोसिन बेचने का कारोबार कर रहा है। वह क्षेत्रीय राशन डीलरों से साठगाठ करके केरोसिन खरीदता है। उसे महंगे दामों पर बेचता है। केरोसिन की मिलावट डीजल में भी की जा रही है। पकड़े गए नरेश कुमार से पूछताछ की जा रही है। गुन्नौर के पूर्ति निरीक्षक भी मौके पर पहुंच गए हैं। उप जिला धिकारी ने बताया जो राशन डीलर केरोसिन को बेचते हैं, पता लगाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें