फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी बंटवारे को लेकर तहेरे-चचेरे भाइयों में मारपीट, पथराव, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर डसर में शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे जमीनी बंटवारे को लेकर तेहरे-चचेरे भाइयों में विवाद हो गया। खेत पर लाठी डंडों से मारपीट हुई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। इसके बाद दोनों पक्ष गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी दोनों पक्षों के अन्य परिजनों को हुई तो टकराव की स्थिति बन गई। इसी दौरान दोनों ओर से पथराव किया गया। इसमें तीन लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
एक पक्ष की ओर से हाजी बुद्धा व दूसरे पक्ष की ओर से गुुलाम और बाबू घायल हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख पथराव कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से एक पक्ष के एक व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि दूसरा पक्ष घायलावस्था में मढ़न पुलिस चौकी पहुंचा।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। फिलहाल देर रात तक कोई कार्रवाई पुलिस की ओर से नहीं की गई थी। पुलिस का कहना है बंटवारे को लेकर जमीनी विवाद है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें