फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को रास्ते से उठाकर दुष्कर्म का प्रयास, पीड़ित परिजनों पर किया पथराव, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को उठाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। शोर शराबा होने पर ग्रामीण आ गए। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह आरोपियों के चंगुल से किशोरी को छुड़ाने के लिए पहुंचे। इसी दौरान आरोपियों ने पथराव कर दिया, जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। किसी तरह किशोरी को आरोपी से छुड़ाया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 7.30 बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी परचून की दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया और घर में ले गए। जहां दुष्कर्म की कोशिश की गई। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। उन्होंने इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों पर पथराव किया गया। पीड़ित पिता ने बताया कि गांव में उनकी जाति के लोगों की तादात कम हैं। चुनाव के दौरान वह किसी अन्य दल को समर्थन कर रहे थे। इसी बात से आरोपी पक्ष रंजिश मानने लगा। शुक्रवार की रात को उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। छुड़ाने के लिए गए तो आरोपियों ने पथराव किया और जान से मारने की धमकी। इसकी सूचना यूूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फिर भी पथराव करते रहे। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी भाग गए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के अमित, अरुण, प्रेम, ओमवीर, प्रमोद, सुलेंद्र, राहुल, राजेश, रोहित, गुड्डू, पप्पू, पिंटू और एक अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी, जानलेवा हमला और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सभी भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें