फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में घुसकर पांच लोगों ने की तोड़फोड़, संचालक से मारपीट कर छीने 37 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर कस्बा बवानीखेड़ा में बीती देर रात को पिकअप व बाइक पर आए पांच युवकों ने होटल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ कर संचालक को भी पीटा। घायल होटल संचालक ने आरोपी युवकों पर गले से सोने की चेन झपटने व उसकी जेब से 37 हजार रुपये छीनने के साथ गल्ले को उखाड़कर तीन हजार की नगदी ले जाने का आरोप लगाया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल गांव दुर्जनपुर निवासी मनोज ने बताया उसका बवानीखेड़ा में हांसी रोड पर होटल है। करीबन तीन दिन पहले उसके होटल पर एक युवक आया था, जिसके साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। लेकिन आरोपी युवक अपने एक अन्य साथी के साथ उसे देख लेने की धमकी देकर चला गया था। शुक्रवार देर रात साढ़े 11 बजे आरोपी युवक अपने साथियों के साथ पिकअप डाला व बाइक पर आया और आते ही उसके होटल के अंदर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके सिर में भी किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। हमलावर युवकों ने उसके गले से सोने की चेन और जेब से 37 हजार रुपये की नगदी निकाल ली। मनोज ने आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने उसके होटल का गल्ला भी उखाड़ दिया और इसके अंदर रखी करीबन तीन हजार रुपये की नगदी भी साथ ले गए। आरोपी युवक होटल के अंदर तोडफ़ोड़ और उसे गंभीर चोटें पहुंचाने के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद उसे उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद वार्ड में दाखिल कर लिया। वहीं बवानीखेड़ा पुलिस ने भी घायल मनोज के बयान दर्ज कर इस संबंध में तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें