फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े शहरों से चोरी हुई नौ बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल के तीन युवक बड़े शहरों में स्थित शॉपिंग मॉल, सिनेमा घरों और नर्सिंग होम के बाहर से बाइक चोरी करते थे। इन्हें कोतवाली की पुलिस ने विभिन्न शहरों से चोरी की गईं नौ बाइकों के संग शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय और पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केके सरोज ने शुक्रवार की शाम आयोजित प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि बाइक चोरी करने के बाद अपराधी युवक उसका नंबर बदलते थे और फर्जी कागज तैयार कराते थे। इसके बाद 10-12 हजार रुपये लेकर बाइक को बेच देते थे। कोतवाली की पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
उनमें कोतवाली क्षेत्र के चमन सराय निवासी हिस्ट्रीशीटर कासिम उर्फ भिंडी सबसे प्रमुख है। इसके साथ ही सिरसी निवासी बॉबी उर्फ सिकंदर तथा फत्तेपुरदेव निवासी लतीफ भी है। कासिम उर्फ भिंडी को शुक्रवार को चंदौसी चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसके दो सहयोगी चंदौसी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पीछे खंडहर से बाइकों के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

बरामद बाइकों में छह स्पलेंडर, दो पैशन प्रो और एक होंडा साइन है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह, उप निरीक्षक रामेंद्र सिंह समेत आठ पुलिसकर्मी थे। इन सभी के अपर पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कार घोेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें