फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर के निर्देश के बाद शौचालयों का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/गुन्नौर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में बनवाए जा रहे शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने वाले लाभार्थियों के खिलाफ विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसकी सूचना के बाद गिरफ्तारी के डर से लाभार्थियों ने गुरुवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गुन्नौर विकासखंड के ग्राम पंचायत रसूलपुर में करीब 20 लाभार्थियों ने 10 माह पूर्व शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त की धनराशि अपने खाते में ले ली है। जिसके बाद शौचालय का निर्माण नहीं कराया।
इसके अलावा गुन्नौर अब्दुल हई के 17 और फतेहपुर के 4 लाभार्थियों ने भी शौचालय नहीं बनवाए। इन लाभार्थियों की लापरवाही के चलते पंचायती राज विभाग की ओर से सभी के खिलाफ कोतवाली गुन्नौर में एफआईआर की तहरीर दी गई। सूचना के बाद गिरफ्तारी के डर से सहमे कुछ लाभार्थियों ने गुरुवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया। जबकि शुक्रवार को पुलिस कार्रवाई भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार ने बताया इन गांव में कुछ लोगों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है लेकिन जिन लोगों ने निर्माण नहीं कराया है। उनके खिलाफ शुक्रवार को पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें