फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौली क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/बनियाठेर। बनियाठेर थाने की नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में दिन दहाड़े युवक ने घर में घुसकर अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पांच मई की सुबह दस बजे किशोरी अपने घर पर अकेली थी। गांव का ही एक युवक घर में घुस आया। किशोरी का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसकी चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के कुछ लोग मौके पर आए। जिसे देख कर वह धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष बनियाठेर संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दुष्कर्म की कोशिश का है। जिस पर आरोप लगाया गया है कि वह आरोपी 24 मार्च 2019 को भी एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर आते ही इस वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें