फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल के बाहर मिली वांछित छात्रनेता की गाड़ी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉस्टल के बाहर मिली वांछित छात्रनेता की गाड़ी सीज
विज्ञापन


कर्नलगंज मेें डीजे हॉस्टल के बाहर मिली स्कॉर्पियो

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्नलगंज स्थित डायमंड जुबली हॉस्टल के बाहर शनिवार को खड़ी मिली स्कॉर्पियो पुलिस ने सीज कर दी। जांच पड़ताल में पता चला कि यह गाड़ी पुलिस से मारपीट के मामले में वांछित छात्रनेता की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि शनिवार रात चेकिंग के दौरान डायमंड जुबली हॉस्टल के बाहर स्कॉर्पियो खड़ी मिली। पूछताछ की गई तो पता चला कि इस गाड़ी से हॉस्टल में रहने वाले राघवेंद्र यादव चलता है। जिसके बाद गाड़ी को सीज कर दिया गया। पुलिस की मानें तो राघवेंद्र पुलिस से मारपीट के मामले में वांछित है। 12 फरवरी को बालसन चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन के दौरान कुंभ मेला ड्यूटी पर आए दरोगा शशांक पांडेय ने उस पर मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया था जिसके बाद उस पर जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। बड़ी बात यह है कि कुछ दिन पहले हॉस्टल में छापेमारी के दौरान राघवेंद्र के कमरे को पुलिस ने सील भी कर दिया था। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि गाड़ी सीज कर दी गई है। इस घटना के बाद एक सवाल यह भी है कि वांछित हॉस्टल में घूमता रहा तो आखिर तीन महीने तक पुलिस को कैसे इस बात की भनक नहीं लगी। इस बारे में जब विवेचक संतोष कुमार से पूछा गया तो उनका जवाब था कि अभी तक वांछित आरोपी के घर का पता व अन्य विवरण उन्हें नहीं मिल सका है। जिसके लिए जल्द ही विवि प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें