फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में भू-माफियाओं पर कार्रवाई के मामले में सबसे फिसड्डी रहा संभल जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल जिला बीते वर्ष में भू-माफिया पर शिकंजा कसने में मंडल में सबसे पीछे रहा है। मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों में कुल 15275 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें 1133 तो समझौते के आधार पर तय कर दी गई, 598 को झूठा करार दे दिया गया, 11646 शिकायतों पर कार्रवाई की गई लेकिन संभल जिले में प्राप्त 1651 शिकायतों में 791 शिकायतों पर ही कार्रवाई की जा सकी है, जो मंडल में सबसे कम है।
विज्ञापन

भू-माफिया को सरकारी जमीन से बेदखल करना प्रदेश शासन की प्राथमिकता में हैं, जिसके लिए समय समय पर प्रदेश शासन ने कई बार आदेश भी जारी किए, लेकिन जिला प्रशासन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सका। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने भी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठकें करके भू-माफिया को चिह्नित करके उनके नामों को वेबसाइट पर अपलोड करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए, लेकिन रसूखदार भू-माफिया पर कार्रवाई करने में जिला प्रशासन हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। यही कारण है कि संभल जिले में भू माफिया के खिलाफ कुल 1651 शिकायतें मिलीं, जिसमें 32 गलत पाईं गईं। 186 न्यायालय में विचाराधीन निकले, 625 में समझौता करा दिया गया। 791 पर विधिक कार्रवाई करके कब्जे हटाए गए। अतिक्रमण मुक्त कराया गया क्षेत्रफल 334.21 हेक्टेयर है। जबकि, अमरोहा जिले में 2122 शिकायतों के सापेक्ष 206 गलत पाई गई, 358 न्यायालय में विचाराधीन है, 42 में समझौते हो गए और 1504 में कार्रवाई करके अतिक्रमण हटवाया गया। बिजनौर जिले में सर्वाधिक 6299 शिकायतें आईं, जिसमें 153 गलत पाईं गईं, 346 न्यायालय में लंबित है, 98 में समझौता कराया गया, 5675 में कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवाया गया। रामपुर जिले में 1382 शिकायतों के सापेक्ष 840 में विधिक कार्रवाई करके कब्जे हटाए गए, जबकि 107 गलत पाईं गईं, 49 न्यायालय में हैं और 362 में समझौते करा दिए गए। मुरादाबाद जिले में 3821 शिकायतों के सापेक्ष 2836 में कार्रवाई कर कब्जे हटवाए गए। 100 शिकायतें गलत पाईं गईं, 228 न्यायालय में विचाराधीन है और छह मामलों में समझौते करा दिए गए।
कुल मिलाकर पूरे मुरादाबाद मंडल में 15275 शिकायतों के सापेक्ष 11646 में कार्रवाई करके कब्जे हटाए गए। मंडल भर में 3984.74 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। 2267 राजस्व वाद दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें