फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाईयों में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, एक मासूम सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के औरंगाबाद में दो सगे भाईयों में रास्ते के विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक भाई सहित एक मासूम घायल हो गया। परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनो घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी दीनानाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सगे भाई चंद्रपाल से रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार की सुबह चंद्रपाल की पत्नी संतोष गाली गलौज करने लगी। दीनानाथ ने गालियों का विरोध किया।
इसके बाद चंद्रपाल भी मौके पर पहुंच कर पत्नी का पक्ष लेते हुए दोनों ओर से लाठी-डंडे निकल आये। दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट इतनी भयंकर थी कि ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में दीनानाथ के सिर में गंभीर रूप से चोट आई जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

जबकि दीनानाथ का दो वर्षीय पुत्र संदीप भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन दोनों घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई भेज दिया। दोनों भाईयों में रास्ते का विवाद कई महीने से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें