गुन्नौर। लोक सभा चुनाव के लिए लगी आदर्श आचार संहिता में 81 हजार रुपये लेकर जा रहे चार लोगों को स्टेटिक सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान पक़ड लिए हैं।
टीम प्रभारी अमित आजाद ने बताया कि वह अपनी टीम व गुन्नौर कोतवाली पुलिस के साथ गुरुवार को नरौरा पुल के नजदीक चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर चेक किया तो उसमें पिछली सीट पर खाली प्लास्टिक का बैग दिखाई दिया।
पूछताछ करने पर किसान लीलाधर पुत्र कल्याण सिंह ने बताया कि वह मेंथा का तेल लाया था, जिसे बबराला से बेचकर वापस अपने घर अतरौली क्षेत्र के गांव पहाड़गढ़ी जा रहा था। लेकिन पुलिस ने चेकिंग की बैग चेक किया तो उसमें नोटों के बंडल थे। लीलाधर ने बताया कि वहबबराला मेंथा तेल बेच कर 81 हजार रुपये का भुगतान लेकर अपने गांव अतरौली क्षेत्र के गांव पहाड़गढ़ी जा रहा है। लेकिन उसके पास कोई पक्का बिल नहीं था। इस कारण पैसा जमा करा लिया गया। टीम प्रभारी ने अमित आजाद व एसआई अरुण कुमार ने बताया कि पक्का बिल लाने पर धनराशि वापस कर दिया जाएगा।