फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों की खरीदारी करने जा रहे दंपती के साथ मारपीट, तेजाब फेंका, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली (संभल)। कपड़ों की खरीदारी करने जा रहे बाइक सवार दंपती को रास्ते में रोक लिया। गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने महिला के ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। जिससे महिला झुलस गई। जिनका उपचार कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के निबौला गांव निवासी उत्तम कुमार गुरुवार को करीब सवा बारह बजे अपनी पत्नी आरती देवी के साथ कपड़ों की खरीदारी करने मुरादाबाद जा रहे थे। सैदपुर गांव के पास कार सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई है।
आरोप है कि इसी दौरान इनमें से महिला पर तेजाब उड़ेल दिया। इससे महिला झुलस गई। जिनका उपचार कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि पप्पू और बाबू निवासी निबौला व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के हाथ पर तेजाब डाला गया है। जिससे हाथ झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।
जेपी यादव, चिकित्सक, जिला अस्पताल, संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें