फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों ने न्याय संगती मांगों को लेकर बिजलीघर पर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद मार्ग स्थित बिजलीघर पर संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार पर संविदा कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालयों व खंड स्तर पर कार्य बहिष्कार कर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया गया। संविदा कर्मचारियों ने बताया कि लगभग 78 दिनों से लखनऊ के ईको गार्डन में मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन चल रहा है। सरकार संविदा कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है। वहीं, चंदौसी, बबराला व संभल के संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अजय पाठक, दिनेश, अजदार, मुन्ना, अभय, अमित, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, किरन पाल, अवनीश, सत्यनारायण, टेकचंद्र, मंगल सैनी, गुफरान, सुरेंद्र कुमार, रेहान, अमरीश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें