बहजोई। महंगाई के विरोध में कलक्ट्रेट के निकट मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पार्क में कांग्रेसी जमकर गरजे। धरना देकर वक्ताओं ने विचार भी रखे।
शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे धरने में प्रदेश सचिव मोहम्मद इब्राहीम अली ने कहा कि मोदी व योगी की कथनी व करनी में बहुत फर्क है। इसीलिए महंगाई के चलते आम जनता बहुत ही परेशान है। रसोई गैस समेत पेट्रोल व डीजल पर छाई महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने भी महंगाई को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया। करीब घंटे भर धरना देने के बाद कांग्रेसी लौट गए।
इस दौरान इतरत हुसैन बाबर, विनोद साथी, निदा अहमद, हाजी मरगूब आलम, बलवीर सिंह, मुनेश जोशी, साबिर अली, प्रेमपाल शर्मा, विकास यादव, वीरेंद्र सिंह, कुंवरपाल यादव, ब्रह्मजीत सिंह, रामेश्वर शर्मा, सुनीश शर्मा, भगवान दास, मुकेश कुमार डब्बू, मंजू देवी व कल्पना सिंह रहे।