फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कबड्डी व खो-खो में कंपोजिट विद्यालय मानकपुर रहा प्रथम

सार

धनारी गांव के कंपोजिट विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से विद्यार्थियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना।
विज्ञापन
धनारी के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह ​स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनारी। न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को गांव धनारी पट्टी लाल सिंह के कंपोजिट विद्यालय में हुआ। इसमें न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय मानकपुर की टीम ने प्रथम और धनारी पट्टी लाल सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में भी कंपोजिट विद्यालय मानकपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया और द्वितीय स्थान पर कंपोजिट विद्यालय धनारी पट्टी लाल सिंह रहा। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में धनारी पट्टी लाल सिंह के नीरज प्रथम और 200 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय मानकपुर के भुवनेश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय मानकपुर के विशाल अव्वल रहे।
प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय धनारी लाल सिंह के गौरेश गौतम प्रथम और 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय धनारी बालू सिंह के शिवा विजेता बने। इस अवसर पर माजिद हुसैन, राजीव कुमार, सतपाल, भुवनेश्वर सिंह, पिंकी सिंह, अर्चना सिंह, भारत सिंह, विपिन कुमार, संदीप कुमार, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें