फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल : सेक्रेड हार्ट काॅन्वेंट स्कूल की टीम ने लहराया परचम

सार

चंदौसी में जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में हुआ। सेक्रेड हार्ट की टीम ने एएलएम गुन्नौर को हराकर ट्रॉफी जीती। विजेता टीम को मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
चंदौसी के सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल में ट्रॉफी के साथ मौजूद जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प् - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी। जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट काॅन्वेंट स्कूल की टीम ने एएलएम गुन्नौर की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रमिला भारती, जिला ओलंपिक संघ सचिव आशु शर्मा और प्राचार्या सिस्टर ट्रेसा ने किया। प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, एएलएम गुन्नौर, न्यू सत्यम अकादमी, ड्रिबल अकादमी गुन्नौर आदि टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जीत के लिए सभी टीमों के खिलाड़ियों ने कड़ी मशक्कत की। प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल की टीम ने प्रथम और एएलएम गुन्नौर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथियों द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फुटबॉल कोच नादिर रजा, मयंक कुमार, भानू प्रताप, राहुल शर्मा, तबस्सुम, शिवांगी, रंजीत, अजय, अमोल गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें