फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अकाउंटेंट से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते समिति का सचिव गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव शरीफपुर स्थित बहुउद्देश्य प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के सचिव राकेशपाल सिंह को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार की दोपहर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते समिति कार्यालय से गिरफ्तार किया है। समिति में तैनात अकाउंटेंट योगेंद्र सिंह से वेतनवृद्धि जोड़ने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन

पीड़ित अकाउंटेंट ने बताया कि अगस्त 2023 से वार्षिक वेतनवृद्धि उसके वेतन में नहीं जोड़ी गई है। समिति के सचिव से वेतनवृद्धि जोड़ने के लिए कहा तो उसने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने रुपये नहीं दिए तो वेतनवृद्धि वेतन से नहीं जोड़ी गई। जिसके बाद उसने एंटी करप्शन की मुरादाबाद इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी। एंटी करप्शन टीम के प्लान के तहत उसने कार्यालय में पांच हजार रुपये की रिश्वत सचिव को दे दी। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने आरोपी सचिव को रिश्वत के रुपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद मौके पर समिति के अधिकारी और कर्मचारी एकत्र हो गए। उन्होंने टीम को बताया कि सचिव को गलत फंसाया गया है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने बताया कि आरोपी सचिव को रिश्वत के रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें