फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उपद्रवियों की तलाश में जुटीं 10 टीमें, नहीं मिल रही कामयाबी

Wed, 05 Feb 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बवाल में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगी हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पा रही है। आसपास के जिलों के साथ ही टीमें दूसरे प्रदेश में भी आरोपियों की तलाश कर रही हैं। शारिक साटा गिरोह के सदस्य भी पुलिस के हाथ नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान माहौल शारिक साटा गिरोह के सदस्यों ने खराब किया था। दो सदस्य चार लोगों की हत्या में जेल जा चुके हैं। इस बवाल में जो अन्य सदस्य शामिल रहे थे उनकी तलाश में 10 टीमें लगी हैं। यह टीमें अन्य उपद्रवियों की भी तलाश में लगी हैं। हालांकि पुलिस को अब कोई सफलता नहीं मिली है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि 73 उपद्रवी जेल भेजे जा चुके हैं। चार महिलाएं भी शामिल हैं। शारिक साटा गिरोह के मुल्ला अफरोज और वारिस को जेल भेजा है। अन्य जो भी शारिक साटा गिरेाह के सदस्य इस उपद्रव में शामिल रहे हैं उनकी भी तलाश की जा रही है। जल्द उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें